उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा का तबादला

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा का तबादला

देहरादून/ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। प्रदेश की धामी सरकार ने शुक्रवार को कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए। 16 दिनों में पांच हत्याओं के बाद देहरादून के एसएसपी को भी बदला गया।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं देहरादून के पूर्व एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) का जिम्मा मिला है। हरिद्वार के एसएसपी पद पर अब नवनीत भुल्लर तैनात होंगे, जो फिलहाल एसएसपी एसटीएफ के पद पर थे।

उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को हटाकर उन्हें पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अजय गणपति कुम्भार को उधमसिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है। अजय गणपति फिलहाल चंपावत के एसपी थे।

चंपावत का नया एसपी रेखा यादव होंगी, जो पहले पिथौरागढ़ की एसपी थीं। पिथौरागढ़ का एसपी अब अक्षय प्रहलाद कोंडे होंगें।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment