शिक्षा निदेशालय कार्यालय में शिक्षा निदेशक पर हमला, भाजपा विधायक समेत कई अन्य पर मुकदमा दर्ज

शिक्षा निदेशालय कार्यालय में शिक्षा निदेशक पर हमला, भाजपा विधायक समेत कई अन्य पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल पर हमला करने के आरोप में रायपुर थाने में विधायक उमेश शर्मा काऊ व उनके समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में शिक्षा निदेशक ने कहा कि 21 फरवरी की दोपहर 12:10 बजे विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं उनके कई समर्थक उनके कार्यालय कक्ष, निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा ननूरखेडा पहुंचे।

इस मामले में निदेशक अजय कुमार नौडियाल की शिकायत पर रायपुर थाने में विधायक उमेश शर्मा काऊ और अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में आरोप हैं कि विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों ने उनके ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया, कमरे को बंद कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर में घटना का पूरा घटनाक्रम विस्तार से दर्ज है, जिसमें महिला कार्मिकों के साथ अभद्रता से लेकर दस्तावेज फाड़ने और फर्नीचर तोड़कर फेंकने तक के आरोप शामिल हैं।

वहीं भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वे प्राथमिक विद्यालय नामकरण प्रकरण में अधिकारियों से बात करने गए थे और बाहर से आए लोगों की नारेबाजी के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इधर विधायक के गनर द्वारा भी इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि विधायक के पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक शोरगुल और हंगामा शुरू कर दिया। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment