कांग्रेसियों फूंका भाजपा सरकार का पुतला, मारपीट मामले में विधायक के इस्तीफे की मांग

कांग्रेसियों फूंका भाजपा सरकार का पुतला, मारपीट मामले में विधायक के इस्तीफे की मांग

लालकुआं। देहरादून में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौटियाल के साथ बीते दिनों की गई मारपीट की घटना के बाद उत्तराखंड की राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस इस मामले को लेकर लगातार भाजपा सरकार को घेरने में लगी हुई है और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के इस्तीफे की मांग कर रही है।

कांग्रेस ने आज केंद्र की अमेरिका के साथ ट्रेड डील, मनरेगा और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। तत्पश्चात नारेबाजी कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नगर के हाट बाजार स्थित चौराहे पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ ट्रेड डील, मनरेगा और भाजपा के विधायक उमेश शर्मा काऊ के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील देश की कृषि व्यवस्था पर सीधा असर डालेगी। जिससे छोटे व मध्यम किसान और व्यापारी सीधे प्रभावित होंगे, इसलिए भारत-अमेरिका डील तुरंत रद्द की जाए।

इसके अलावा हाल ही में देहरादून में निदेशक प्रांरभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल के कार्यालय में जाकर भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और विधायक समर्थकों द्वारा जिस तरह उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई, जो बेहद निंदनीय है।

वक्ताओं ने कहा कि इस घटना ने भाजपा नेताओं की असलियत को जनता के सामने उजागर किया है। ऐसे में भाजपा सरकार में जब उसके अधिकारी ही भाजपाईयों से सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए विधायक उमेश शर्मा काऊ को तुरंत पद से बर्खास्त किए जाने की मांग की।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, श्रीमती बीना जोशी, श्रीमती मीना कपिल, कमलेश यादव, सईद अहमद, गुरदयाल मेहरा, नरेश चौधरी, मुन्ने अंसारी और सभासद हेमंत पांडे सहित कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment