पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की करारी हार, निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल 224 मतों से विजयी

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की करारी हार, निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल 224 मतों से विजयी

लोहाघाट। चंपावत जिले के पाटी में हुए नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 224 मतों से हराकर जीत हासिल करते हुए पाटी नगर पंचायत के पहले नगर पंचायत अध्यक्ष होने का गौरव हासिल किया है।

निर्दलीय नारायण लाल को 738 मत, भाजपा के नवीन राम को 514 मत तथा निर्दलीय पार्वती देवी को 301मत मिले, पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी प्रत्याशी नवीन राम को जीत दिलाने के लिए भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं के द्वारा जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया गया था, पर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने में नाकाम साबित हुए।

वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी को 224 मतों से हराकर भाजपा की जीत के सपनों पर पानी फेर दिया है। नारायण लाल की जीत के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे, जो सच साबित हुए। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की जीत पर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। उन्होंने नारायण लाल को बधाई देते हुए रंग-गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। विजयी प्रत्याशी नारायण लाल ने इसे क्षेत्र की जनता की जीत बताते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इधर परिणाम घोषित होने के बाद एक ओर जहां नारायण लाल के समर्थक जीत से उत्साहित हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी कर्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment