
दुल्हन का पल्लू खींचने पर हुआ विवाद, वर और वधु पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट
दूल्हे के छोटे भाई (देवर) द्वारा दुल्हन का पल्लू खींचने की रस्म या मज़ाक के दौरान वर और वधू पक्ष के बीच अक्सर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में हुई थी, जहां भांवरों (फेरों) के दौरान पल्लू खींचने पर दुल्हन के चाचा द्वारा आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में भांवर के दौरान दुल्हन का पल्लू खींचने पर विवाद हो गया। वर और वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि भांवरें रोककर दोनों पक्षों को थाने जाना पड़ा। बाद में ग्राम प्रधान पति के हस्तक्षेप से मामला सुलझाया गया और रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई की गई।
एक गांव निवासी शख्स की बेटी की शादी जानकारी के मुताबिक, सीतापुर जनपद के रामपुर कला थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी एक गांव में तय हुई थी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताकिब बुधवार रात बारात आई थी। भावरों की रस्मों के दौरान देवर ने दुल्हन का पल्लू खींच दिया। इस पर दुल्हन के चाचा ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष शिकायत करने अतरौली थाने पहुंचे। जिसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर प्रधान पति के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों को समझाकर मामला सुलझाया गया। जिसके बाद दुल्हन को विदा किया गया।








