लावारिस पशु से टकराया पुलिस जवान, सीने में सींग घुसने से हुई दर्दनाक मौत

लावारिस पशु से टकराया पुलिस जवान, सीने में सींग घुसने से हुई दर्दनाक मौत

रुद्रपुर। गश्त के दौरान पंतनगर क्षेत्र में हुए एक हादसे में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 41 वर्षीय भुवन आर्या बाइक से रात्रि गश्त पर निकले थे। सेंटर पॉइंट होटल के पास अचानक सड़क पर आए एक लावारिस पशु से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पशु का सींग सीधे भुवन के सीने में घुस गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भुवन आर्या काठगोदाम के रहने वाले थे। 2009 बैच के जवान थे और ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पीछे पत्नी और 7 साल का बेटा है। इस हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment