यहां एटीएम मशीन में लगी भीषण आग, लाखों की नकदी जलकर राख

यहां एटीएम मशीन में लगी भीषण आग, लाखों की नकदी जलकर राख

हरिद्वार। रूड़की के बीटी गंज क्षेत्र में स्थित जिला सहकारी बैंक के एटीएम में बीती रात भीषण आग लग गई। यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी भयानक थी कि एटीएम मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एटीएम से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर कर्मियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आग आसपास की अन्य इमारतों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बैंक कर्मियों द्वारा फिलहाल आग से हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा तैयार नहीं किया जा सका है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment