बधाई : लालकुआं कोतवाली में तैनात भीम कुमार बने एएसआई, अपर पुलिस अधीक्षक तथा शहर कोतवाल ने स्टार लगाकर दी बधाई

बधाई : लालकुआं कोतवाली में तैनात भीम कुमार बने एएसआई, अपर पुलिस अधीक्षक तथा शहर कोतवाल ने स्टार लगाकर दी बधाई

लालकुआं। लालकुआं कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर भीम कुमार का अपर उपनिरीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ब्रजमोहन सिंह राणा ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया। साथ ही भीम कुमार की हेड मोहर्रिर के पद से एएसआई के पद पर हुई पदोन्नति पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बता दें कि भीम कुमार वर्ष 2007 में पुलिस में भर्ती हुए 2022 में वे विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत हुए और वर्ष 2023 में कोतवाली लालकुआं में हेड मोहर्रिर के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वे एएसआई के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल तथा कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने संयुक्त रूप से उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

वहीं भीम कुमार के एएसआई बनने पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान समेत अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment