अल्मोड़ा में सड़क किनारे खड़ी यूपी नंबर पिकअप में मिले दो शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

अल्मोड़ा में सड़क किनारे खड़ी यूपी नंबर पिकअप में मिले दो शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन में दो शव मिले। पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश (बिजनौर) में पंजीकृत बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वाहन के भीतर संदिग्ध हालत में पड़े लोगों को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भिकियासैंण पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के मुताबिक भिकियासैंण से करीब 5 किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में पिकअप संख्या UP20CT-0048 दिन से खड़ी थी। ग्रामीणों के अनुसार वाहन एक दिन पहले रात करीब 3 बजे से वहीं पर खड़ा था। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो दोनों युवक बेहोशी की हालत में मिले।

पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पिकअप के केबिन से दो कट्टे गेहूं भी बरामद हुए हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों मृतकों की जेब से करीब 52 हजार रुपये नकद मिले हैं। इसके अलावा एक पहचान पत्र भी मिला है, जिसमें नाम अलाउद्दीन पुत्र जमालउद्दीन निवासी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद दर्ज है। मृतकों की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पिकअप वाहन बिजनौर (यूपी) के किसी व्यक्ति के नाम पंजीकृत बताया गया है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों और वाहन को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस के मुताबिक मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment