नैनीताल में हर तरफ कुदरत का जादू, बर्फ से ढकी वादियों में झूमे सैलानी

नैनीताल में हर तरफ कुदरत का जादू, बर्फ से ढकी वादियों में झूमे सैलानी

नैनीताल। नैनीताल में पड़ी सीजन की पहली बर्फबारी को देखने पहुंचे सैलानी, एक-दूसरे को बर्फ के गोले मारकर बर्फ़बारी का भरपूर आनंद लेते देखे गए।

नैनीताल के आसपास रामगढ़, मुखतेश्वर, धानाचूली समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की करवट के साथ ही भारी हिमपात हुआ है। तस्वीरें आंखों को सुकून देने वाली हैं। जहां देखो प्रकृति ने सफेद चादर सी ओढ़ रखी है।

नैनीताल के उच्चाई वाले क्षेत्र स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, जीरो पॉइंट और चीना पीक पर्यटकों की अच्छी आमद देखने को मिल रही है। शुक्रवार को हुई इस बर्फबारी से मौसम से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला है।

वहीं बर्फबारी से पहाड़ों को जाने वाले मोटर मार्ग भी के जगह बाधित हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा बर्फ वाले क्षेत्रों में जेसीबी लगाई है जो तुरंत ही मार्ग खोलने का कार्य कर रही है। पुलिस ने भारी, हल्के वाहनों समेत दोपहियों को बर्फीले मार्गों में सफर करने से बचने की हिदायत दी है। इधर ये बरसात और बर्फबारी क्षेत्र के काश्तकारों के लिए बड़ी राहत लेकर आयी है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment