बड़ी खबर : गणतंत्र दिवस पर इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, उत्तर प्रदेश सरकार का सख्त एक्शन

बड़ी खबर : गणतंत्र दिवस पर इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, उत्तर प्रदेश सरकार का सख्त एक्शन

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। गणतंत्र दिवस पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को योगी सरकार ने निलंबित कर दिया है। सरकार के इस कदम के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं।

बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को अपने पद से इस्तीफा सौंपते हुए सरकारी नीतियों, खास तौर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों पर आपत्ति जताते हुए, इन नियमों को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी असहमति जाहिर की थी। इसके साथ ही उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े एक मामले को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की थी, जिसे उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह बताया था।

वहीं इस्तीफे के बाद सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें निलंबित कर दिया। माना जा रहा है कि सरकारी नीतियों पर सार्वजनिक तौर पर सवाल उठाना और प्रशासनिक मर्यादाओं के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

इस संबंध में सरकार की ओर से निलंबन को लेकर औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं इस पूरे घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति को और गर्मा दिया है। विपक्षी दल जहां इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं सरकार इसे अनुशासनहीनता का मामला बता रही है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment