देहरादून में दिन-दहाड़े युवती की हत्या, युवक ने गला रेतकर उतारा मौत के घाट

देहरादून में दिन-दहाड़े युवती की हत्या, युवक ने गला रेतकर उतारा मौत के घाट

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां पलटन बाजार के मच्छी बाजार कोतवाली क्षेत्र में दिन-दहाड़े एक 23 वर्षीय युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय युवती अपने घर से बाहर निकली थी। इस दौरान बाइक सवार एक युवक आया और उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान ही अचानक युवक ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान आकाश कुमार (27 वर्ष) पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment