लालकुआं में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति और आत्मीयता का अनूठा संगम, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने केक काटकर मनाया प्रतिनिधि का जन्मदिन- देखिए विडिओ…

लालकुआं में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति और आत्मीयता का अनूठा संगम, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने केक काटकर मनाया प्रतिनिधि का जन्मदिन- देखिए विडिओ…

एम.युसुफ – संवाददाता
लालकुआं। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (आँचल) परिसर में राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ आपसी सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। ध्वजारोहण के गौरवशाली समारोह के बाद, दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि का जन्मदिन पूरे उत्साह से मनाया गया, जिसने इस राष्ट्रीय पर्व की खुशियों को दोगुना कर दिया।

​दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपनी टीम के साथ मिलकर प्रतिनिधि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां साझा की गयीं। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे महान पर्व पर अपने सहयोगियों के साथ खुशियां मनाना एक सुखद अनुभव है। उन्होंने प्रतिनिधि के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके समर्पण भाव की भरपूर सराहना की।

​प्रेस क्लब में भी गूँजी जन्मदिन की बधाइयां

​लालकुआं प्रेस क्लब के अध्यक्ष बीसी भट्ट की अगुवाई में नगर के पत्रकारों ने भी इस अवसर को यादगार बनाते हुए पत्रकार/दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि शानू का जन्मदिन पूरे उल्लास के साथ मनाया। प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष बीसी भट्ट ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक और संगठनात्मक संबंधों में प्रगाढ़ता आती है। इस दौरान उत्तराखंड श्रमजीवी यूनियन के नगर मीडिया प्रभारी शानू भाई को प्रदेश भर के पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने भी बधाई संदेश भेजे हैं।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment