हल्द्वानी में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी भाजपा पार्षद पुलिस हिरासत में

हल्द्वानी में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी भाजपा पार्षद पुलिस हिरासत में

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में एक बार फिर गोलीकांड से सनसनी फैल गई है। यहां भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रामपुर रोड स्थित जज फार्म क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक पर फायरिंग की है।

मृतक की पहचान नितिन लोहनी निवासी जज फार्म के रूप में हुई है। बताया जा रहा है फायरिंग पार्षद के घर के बाहर हुई, जिसमें गोली लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण कुछ दिन पहले हुआ आपसी विवाद हो सकता है, फिलहाल सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment