
बड़ी खबर : कोहरे के चलते रेलवे ने रद्द की 6 ट्रेनें, 25 से 31 जनवरी 2026 तक नहीं चलेंगी कई सवारी और एक्सप्रेस गाड़ियां
लालकुआं। उत्तर भारत में बढ़ते कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। परिरचालनिक कारणों से 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक कई सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार घने कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें बढ़ जाती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए लालकुआं, काशीपुर, रामनगर और कासगंज रेलखंड से जुड़ी कुल छह गाड़ियों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक
👉गाड़ी संख्या 55311 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निरस्त रहेगी।
👉इसके अलावा गाड़ी संख्या 55309 लालकुआं-काशीपुर सवारी गाड़ी
👉गाड़ी संख्या 55305 काशीपुर-रामनगर सवारी गाड़ी
👉और गाड़ी संख्या 55306 रामनगर-काशीपुर सवारी गाड़ी भी इसी अवधि में नहीं चलेंगी।
👉इसी तरह गाड़ी संख्या 55310 काशीपुर-लालकुआं सवारी गाड़ी
👉और गाड़ी संख्या 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस को भी 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निरस्त किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन, रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर, किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।








