देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पर जिम ट्रेनर ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने हमलावर को दबोचा

देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पर जिम ट्रेनर ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने हमलावर को दबोचा

लालकुआं। देवभूमि व्यापार मंडल हल्दूचौड़ इकाई के अध्यक्ष पर एक जिम ट्रेनर ने ऑफिस के भीतर घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि जान बच गई।

पीड़ित देवभूमि व्यापार मंडल हल्दूचौड़ इकाई के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट ने 9 जनवरी 2026 को परिजनों के साथ कोतवाली लालकुआं पहुंचकर तहरीर दी, जिसमें कहा गया कि आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स हल्दूचौड़ में जिम ट्रेनर के रूप में काम करने वाला एक युवक उनके कार्यालय में घुस आया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर को गंभीरता लेते हुए बीएनएस की धारा 110/352/351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया और जांच उपनिरीक्षक शंकर नयाल को सौंपी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी युवराज सिंह तोमर पुत्र दिनेश सिंह तोमर निवासी शाहपुर जिला बाराबंकी (उप्र), हाल निवासी हल्दूचौड़ को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (पाटल) और मोटरसाइकिल बरामद कर कब्जे में ले ली। मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट भी बढ़ा दी गई। आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल गुरमेज सिंह कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment