हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत

हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत

हल्द्वानी। हल्द्वानी में मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब गौला बाईपास रोड स्थित गौला पार्किंग में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन और कॉन्स्टेबल लक्ष्मण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और जांच शुरू की। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर अहम जानकारियां और साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment