सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में एसआईटी की सख्ती, एसएसपी उधमसिंह नगर समेत चार पुलिस अधिकारियों को नोटिस

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में एसआईटी की सख्ती, एसएसपी उधमसिंह नगर समेत चार पुलिस अधिकारियों को नोटिस

देहरादून/ऊधमसिंह नगर। सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मामले में अहम कदम उठाते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर एसएसपी उधमसिंह नगर सहित तीन उपनिरीक्षक और एक अपर उपनिरीक्षक को पूछताछ एवं बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

प्रकरण से जुड़े भूमि धोखाधड़ी के आरोपों की जांच को लेकर एसआईटी ने रजिस्ट्रार कार्यालय, तहसील कार्यालय और संबंधित बैंकिंग ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड प्राप्त करने हेतु विभिन्न बैंकों को भी नोटिस भेजे हैं। इन संस्थानों से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर लेन-देन और दस्तावेजों की सत्यता की गहन जांच की जाएगी।

एसआईटी के सदस्य एवं पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने बताया कि घटनाक्रम से जुड़े सभी अभिलेखों को कब्जे में लेकर उनका सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही विशेषज्ञ टीम द्वारा टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तकनीकी इनपुट्स का निरंतर विश्लेषण किया जा रहा है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment