गौला नदी में खनन सामग्री लेने जा रहे युवा खनन व्यवसाई की हुई अचानक मौत, वन विकास निगम पर लगा खनन कारोबारियों की उपेक्षा का आरोप

गौला नदी में खनन सामग्री लेने जा रहे युवा खनन व्यवसाई की हुई अचानक मौत, वन विकास निगम पर लगा खनन कारोबारियों की उपेक्षा का आरोप

लालकुआं। कड़ाके की सर्दी के दौरान गौला नदी से खनन सामग्री लेने जा रहे खनन कारोबारी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई, युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं खनन व्यवसाईयों और वन विकास निगम ने आज शोक स्वरूप लालकुआं गेट की निकासी बंद रखी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौला नदी से खनन निकासी करने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को लेकर प्रातः गौला गेट के आसपास अपनी गाड़ियां लगा लेते हैं। आज सोमवार कौ बिन्दुखत्ता के निवासी रणजीत सिंह मेहरा पुत्र बलवंत सिंह मेहरा उम्र 35 वर्ष अपना खनन का ट्रैक्टर गौला गेट के समीप लगाया और दूसरे वाहन में बैठकर कड़ाके की सर्दी के बीच गौला नदी के भीतर वाहन को लेकर जाने का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वाहन में बैठे-बैठे खनन व्यवसाई रणजीत सिंह की मौत की खबर से वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद खनन कारोबारियों ने गौला गेट में जाकर आज निकासी बंद रखने का आव्हान किया, जिसके बाद शोक स्वरूप सोमवार को एक दिन के लिए लालकुआं गौला निकासी गेट से खनन कार्य बंद रखा गया।

इधर युवा रणजीत सिंह की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि रणजीत सिंह चार भाई बहनों में छोटा था, उसके दो बड़े भाई हैं, जबकि एक छोटी बहन है। 35 वर्षीय रणजीत सिंह अविवाहित थे।

वहीं खनन कारोबारियों ने वन विकास निगम पर कड़ाके की सर्दी के बावजूद खनन कार्य करने वाले कारोबारियों की भारी उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन वन विकास निगम द्वारा अभी तक ना तो गौला नदी में अलाव जलाया जा रहा है, और न ही खनन कार्य में लगे मजदूरों को कंबल बांटे गए हैं। जिसके चलते इस कड़कड़ाती ठंड में मजदूर एवं वाहन चालक ठंड से ठिठुर रहे हैं, परंतु वन विकास निगम उनकी अनदेखी कर रहा है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment