ऊधमसिंह नगर : शहीद ऊधम सिंह के जन्म दिवस पर रूद्रपुर कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि

ऊधमसिंह नगर : शहीद ऊधम सिंह के जन्म दिवस पर रूद्रपुर कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि

रूद्रपुर। महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी के जन्म दिवस पर कलेक्ट्रेट में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय, डॉ0 बलवीर सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिवार ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जिला कार्यालय में शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया।

उन्होने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के साथ ही देश के वीर शहीदों की कुर्बानी, बलिदान को कभी भी भुला नहीं सकते, जिनकी कुर्बानी और त्याग के कारण हम सभी नागरिक स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सभी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, युवाओं को शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए देश और समाज को मजबूत बनाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के चहुमुॅखी विकास हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद उधम सिंह महान क्रातिकारी थे। उन्होने कहा महापुरूषों की जीवनी से हमें सीख लेकर हमे अपने जनपद को सर्वागीण विकास की ओर अग्रसर करना होगा। शहीद के नाम पर बने इस जिले को अग्रणी जिला बनाना होगा।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment