लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल कर्मी की मिल परिसर में अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल कर्मी की मिल परिसर में अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं में कार्यरत बिन्दुखत्ता निवासी 34 वर्षीय मोहन राम की ड्यूटी के दौरान मिल परिसर में अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता तिवारी नगर प्रथम निवासी मोहन राम सुबह करीब 08:00 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। वह सेंचुरी पल्प एंड पेपर में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि मिल परिसर के अंदर ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि परिजनों को इस घटना की सूचना शाम करीब 05:00 बजे दी गई। सूचना मिलते ही परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचे, जहां मोहन राम का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

वहीं इस घटना के बाद बिन्दुखत्ता क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहन राम मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटेक बताया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment