लालकुआं सीओ अमित कुमार सैनी बने एसपी सिटी, सुनील बिष्ट दरोगा से बने कोतवाल

लालकुआं सीओ अमित कुमार सैनी बने एसपी सिटी, सुनील बिष्ट दरोगा से बने कोतवाल

रिपोर्ट: जिला संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस महकमें में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी और उप निरीक्षक सुनील बिष्ट को प्रोन्नत करते हुए आज उन्हें तमगे पहनाए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल समेत कई पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान नैनीताल पुलिस में पदोन्नति का उल्लास देखा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधे पर अलंकार लगा शुभकामनाएं दीं।

नैनीताल पुलिस विभाग में आज पदोन्नति के अवसर पर बेहद गरिमामय ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। जनपद में तैनात सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को अपर पुलिस अधीक्षक तथा उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. द्वारा दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर पारंपरिक रूप से अलंकार व सितारे सुसज्जित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके द्वारा अब तक दी गई सेवाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अनुकरणीय योगदान दिया है और उम्मीद जताई कि नए दायित्वों के साथ वे जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी अमित कुमार सैनी का सेवाकाल बेहद शानदार रहा है। उन्होंने जनपद ऊधम सिंह नगर में सीओ रुद्रपुर, पंतनगर व काशीपुर तथा जनपद चमोली में सीओ कर्णप्रयाग व चमोली के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद जनपद नैनीताल में क्षेत्राधिकारी भवाली, लालकुआं, रामनगर और हल्द्वानी जैसे महत्वपूर्ण सर्किलों में तैनात रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी सराहनीय सेवा के दौरान इन्हें 02 सराहनीय सेवा सम्मान मेडल/चिन्ह से भी सम्मानित किया जा चुका है।

वहीं प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बने सुनील बिष्ट नैनीताल जनपद से पूर्व ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा जिले के विभिन्न थानों में नियुक्त रहकर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कुशल कार्यप्रणाली का परिचय दे चुके हैं।

नैनीताल पुलिस लाईन में आयोजित इस गरिमामय सेरेमनी के दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल, अंकित थपलियाल सीओ (यूटी), विनय सिंह सीओ (यूटी) तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment