नेशनल हाईवे पर रोड क्रॉस करते समय स्कूटी सवार डंपर से टकराया, युवक की दर्दनाक मौत

नेशनल हाईवे पर रोड क्रॉस करते समय स्कूटी सवार डंपर से टकराया, युवक की दर्दनाक मौत

लालकुआं। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ चौराहे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे की रोड क्रॉस करते समय एक स्कूटी सवार युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल पांडेय पुत्र पूरन पांडेय, निवासी हिम्मतपुर चौमवाल, बेरीपड़ाव के रूप में होना बताई जा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक सड़क हादसा दोपहर करीब दो बजे के आसपास हल्दूचौड़ चौराहे पर हुआ। स्कूटी सवार कमल पांडेय सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित गति से आ रहे एक डंपर की चपेट आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि जिस डंपर से हादसा हुआ, उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विदित हो कि नेशनल हाईवे 109 पर हल्द्वानी और लालकुआं के बीच लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और तमाम लोग गंभीर रूप से घायल होकर कष्टदायक जीवन जीने को मजबूर हैं। नेशनल हाईवे पर होने वाले इन सड़क हादसों ने व्यस्त चौराहों पर वाहनों की तेज गति के बीच पैदल चलने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को हर समय दुर्घटनाओं का डर रहता है। ऐसे में यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए संबंधित अथॉरिटी को तत्काल प्रभावी इंतजामात करने चाहिए, ताकि नेशनल हाईवे पर आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लग सके।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment