स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत लालकुआं में भव्य कार्यक्रम आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत लालकुआं में भव्य कार्यक्रम आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत लालकुआं की ओर से नगर पंचायत कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, नगर पंचायत के सभी वार्डों के सदस्य एवं नामित सदस्य और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को सम्मान दिए जाने से कार्यक्रम का माहौल खासा उत्साहपूर्ण रहा।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का महत्वपूर्ण दिन भी है। अध्यक्ष ने कहा हमारे नगर के बच्चे ही लालकुआं के भविष्य की पहचान हैं। बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान करना उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत लालकुआं शिक्षा, स्वच्छता, विकास और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नगर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने और देश व समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, रविशंकर तिवारी, नगर पंचायत सदस्य सदस्य नेहा आर्या, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, श्रीमती शबनम, सुरेश शाह, श्रीमती दीपा हेमंत पांडेय, भुवन पांडेय सहित मनोनीत सदस्य विनोद श्रीवास्तव, गौरव कपूर, श्रीमती तारा पांडेय सहित तमाम गणमान्य लोग व नगर पंचायत के अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment