लालकुआं: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में दीवान सिंह बिष्ट लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए, शांतिपूर्ण सम्पन्न चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशियों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

लालकुआं: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में दीवान सिंह बिष्ट लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए, शांतिपूर्ण सम्पन्न चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशियों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

रिपोर्ट: ऐजाज हुसैन

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नगर के व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर शांतिपूर्ण ढ़ंग से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया। अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए, उन्होंने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को बड़े मतों से पराजित किया।

घोषित परिणामों के मुताबिक,

अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट को 649 मत प्राप्त हुए, जबकि नरेश चौधरी को 303 मत मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट ने 450 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके मुकाबले मनोज मौर्या को 136 तथा विशाल झा को 267 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार ने 506 मतों के साथ विजय प्राप्त की। इस पद पर किशन भट्ट को 237 और भुवन सिंह बिष्ट को 181 मत मिले।

जबकि महामंत्री पद पर हुए कड़े मुकाबले में नंदन सिंह राणा ने 512 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि अमजद खान को 440 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में विनोद पांडे ने 515 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 404 मत मिले।

संगठन मंत्री पद पर जितेंद्र गुप्ता ने 522 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी करीम खान को 404 मत मिले।

चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। नव निर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वे उनके हितों की रक्षा और नगर के व्यापारिक विकास के लिए पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के पर्यवेक्षकों एवं चुनाव अधिकारियों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत के प्रमाण पत्र प्रदान किए और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment