लालकुआँ के मोटाहल्दू में दीपेंद्र कोश्यारी के नए आवास पर गृह प्रवेश और होली मिलन कार्यक्रम में दिग्गजों का जमावड़ा

लालकुआँ के मोटाहल्दू में दीपेंद्र कोश्यारी के नए आवास पर गृह प्रवेश और होली मिलन कार्यक्रम में दिग्गजों का जमावड़ा

लालकुआँ। लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के मोटाहल्दू में युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी के नए आवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र तथा गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग शामिल हुए।

नए आवास पर गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र तथा गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दीपेंद्र कोश्यारी को नए आवास की बधाई देते हुए कहा कि युवा नेतृत्व समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने होली पर्व को सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बताया।

वहीं कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट सहित कई विधायक, दर्जा राज्य मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी शामिल हुए। वहीं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी खासा अहम बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान रंग-गुलाल, पारंपरिक होली गीतों और सामूहिक मिलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर दीपेंद्र कोश्यारी ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। अतिथियों के सम्मान और सामूहिक भोज के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment