पंतनगर किसान मेले में विश्वविद्यालय के बीजों की बिक्री जोर-शोर से जारी

पंतनगर किसान मेले में विश्वविद्यालय के बीजों की बिक्री जोर-शोर से जारी

पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले में दूर-दराज समेत आसपास के किसानों द्वारा विभिन्न खरीफ फसलों के बीजों की खरीद जारी रही।

किसानों द्वारा मेले में विश्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केन्द्र, प्रजनक बीज उत्पादन केन्द्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक स्टालों से प्रथम से तृतीय दिवस के दोपहर तक लगभग 19 लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न रबी फसलों के बीजों की खरीद की गयी।

इसके अतिरिक्त औषधीय एवं सगंध पौध अनुसंधान केन्द्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केन्द्र, उद्यान अनुसंधान केन्द्र, कृषि वानिकी अनुसंधान केन्द्र तथा मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र के स्टालों से लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये के बीज व पौधों की बिक्री की गई।

साथ ही एटिक व प्रकाशन निदेशालय के स्टालों से लगभग 32 हजार रुपये के प्रकाशकों की बिक्री की गई। किसान मेले विभिन्न अनुसंधान केन्द्रों पर किसानों द्वारा भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की गयी।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment