बाहर से दवाइयां लिखीं तो खैर नहीं, जिलाधिकारी नैनीताल की सख्त चेतावनी

बाहर से दवाइयां लिखीं तो खैर नहीं, जिलाधिकारी नैनीताल की सख्त चेतावनी

संपादक की कलम ✍️

हल्द्वानी। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए नैनीताल प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। हल्द्वानी में आयोजित चिकित्सा प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सभी चिकित्सा अधीक्षकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि मरीजों को किसी भी सूरत में बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं।

जिलाधिकारी ने अस्पतालों में पर्याप्त जेनरिक (generic) दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि मरीजों को अनावश्यक आर्थिक बोझ और परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही, बेस अस्पताल हल्द्वानी, महिला अस्पताल, नैनीताल और रामनगर के अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों की खरीद, बीडी पांडे अस्पताल के लिए 5 इनवर्टर व छोटी एम्बुलेंस की मंजूरी, आईसीयू का संचालन और साफ-सफाई व मरम्मत कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment