“दी फाउंडेशन एकेडमी” में विज्ञान दिवस पर “मैत्री” कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग हुए शामिल

“दी फाउंडेशन एकेडमी” में विज्ञान दिवस पर “मैत्री” कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग हुए शामिल

रिपोर्ट : ऐजाज जर्नलिस्ट

बिन्दुखत्ता। लालकुआँ के बिन्दुखत्ता रावत नगर में स्थित “दी फाउंडेशन एकेडमी” द्वारा विज्ञान दिवस पर विद्यालय में भव्य “मैत्री” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत लालकुआँ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी और बिन्दुखत्ता प्रेस क्लब के अध्यक्ष जीवन जोशी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्रबंधक सत्यवीर त्यागी ने विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की तमाम उपलब्धि एवं अनुभव साझा किए। वहीं कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान पर आधारित खुद के द्वारा बनाए गए कई नए आविष्कारों का प्रदर्शन किया। जिसकी उपस्थित सभी लोगों द्वारा बेहद सराहना की गई और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष व दूरगामी नयन के संपादक जीवन जोशी सहित कई लोगों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विज्ञान दिवस पर सारगर्भित वक्तव्य दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने कहा विज्ञान के युग में “दी फाउंडेशन एकेडमी” द्वारा बिन्दुखत्ता क्षेत्र के विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा “दी फाउंडेशन एकेडमी” रावत नगर बिन्दुखत्ता के प्रबंधक सत्यवीर त्यागी, प्रिंसिपल और सभी टीचर बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने बिन्दुखत्ता के दूरस्थ क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना कर बच्चों को बेहतर पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन का सफल पाठ सिखाया है। जिसके कारण विद्यालय की ख्याति दूर-दूर तक है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में बिन्दुखत्ता में “दी फाउंडेशन एकेडमी” विद्यालय की स्थापना कर प्रबंधक सत्यवीर त्यागी और विद्यालय की टीम द्वारा बिन्दुखत्ता के बच्चों के भविष्य को संवारने का जो सफल कार्य किया जा रहा है, उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा बेहतर शिक्षा पाकर ही व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है।

कार्यक्रम में समाजसेवी अजय चौधरी, श्रीश पाठक, गोपी गर्ग समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद थे।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment