पंतनगर में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने पंत विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड को किया गिरफ्तार

पंतनगर में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने पंत विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड को किया गिरफ्तार

पंतनगर, ऊधम सिंह नगर। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां जी.बी. पंत विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग में कार्यरत एक गार्ड ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। शुक्रवार शाम हुई इस घटना के बाद किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। इसका घटना का पता चलते ही पुलिस ने आरोपित पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पंतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक 14 साल की किशोरी शुक्रवार शाम अपने घर पर ही थी। इसी बीच झा कालोनी पंतनगर निवासी और जी.बी. पंत विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग में तैनात गार्ड जंग बहादुर उसके घर पहुंचा।

आरोप है कि इस दौरान वह मासूम किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ एकांत में ले गया। जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना से डरी सहमी किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसका पता चलते ही उन्होंने आरोपित गार्ड जंग बहादुर के खिलाफ पंतनगर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस द्वारा आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई।

पंतनगर के थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment