कांग्रेस नेता नितिन पंत ने लालकुआँ वासियों को दीं होली पर्व की शुभकामनाएँ
लालकुआँ। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रवक्ता नितिन पंत ने लालकुआँ वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के रंग भर दे।
कांग्रेस नेता ने कहा यह पावन अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा समस्त लालकुआँ मेरा परिवार है, बुजुर्ग व माताओं और जन-जन को मैं प्रणाम करता हूं। उन्होंने सभी लालकुआँ वासियों को होली पर्व पर शुभकामनाएँ देते हुए अपील की है कि होली का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।









