
युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआँ वासियों को दीं होली की शुभकामनाएँ
लालकुआँ। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआँ वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के रंग भर दे।
दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा यह पावन अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उन्होंने समस्त लालकुआँ वासियों को प्रणाम करते हुए सभी को होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं हैं।









