बड़ी खबर : अंडों पर लिखनी होगी अब उत्पादन तिथि, एक्सपायरी बेचने वाले कारोबारियों पर होगी कार्रवाई

बड़ी खबर : अंडों पर लिखनी होगी अब उत्पादन तिथि, एक्सपायरी बेचने वाले कारोबारियों पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने अब राज्य में फ्रेश बोलकर पुराने अंडे बेचने वाले कारोबारियों पर लगाम कसने का फैसला कर लिया है। सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से हर अंडे पर एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 1 अप्रैल से राज्य में हर अंडे पर उत्पादन तिथि (लेड डेट) और एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना जरूरी हो जाएगा। इससे अब कारोबारी “ताजा अंडा” कहकर पुराने या खराब अंडे नहीं बेच सकेंगे। ग्राहक खुद डेट देखकर समझ सकते हैं कि अंडा कितना पुराना है और कब तक सुरक्षित है।

बताया जा रहा है कि यह नियम पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश पर लागू किया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी के मुताबिक अंडे सीधे इंसान के स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं। पहले कई जगहों पर पुराने अंडे बेचे जाते थे और ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं होती थी। अब यह नियम लागू होने से पारदर्शिता आएगी और लोगों को सुरक्षित अंडे मिलेंगे।

जानकारी के मुताबिक सामान्य तापमान (लगभग 30 डिग्री सेल्सियस) पर अंडे सिर्फ 2 हफ्ते तक अच्छे रहते हैं। अगर इन्हें ठंडे स्थान पर (2 से 8 डिग्री सेल्सियस) रखा जाए, तो 5 हफ्ते तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। लेकिन कई दुकानदार और व्यापारी ठंडे स्टोरेज का सही इस्तेमाल नहीं करते थे, अब मुहर से ग्राहक आसानी से सही अंडे की चेक कर सकेंगे।

ऐसे में अगर कोई अंडा कारोबारी नियम नहीं मानता है तो उसके अंडे जब्त कर उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा या उन पर साफ लिख दिया जाएगा कि यह मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं है।

पहले ग्राहक को अंदाजा लगाना पड़ता था कि अंडा कितना पुराना है, कई बार पुराने अंडे खाने से सेहत को नुकसान भी होता था। अब अंडा खुद अपनी “जन्म तिथि” और “एक्सपायरी” बताएगा। इससे लोग सही अंडों का चुनाव कर, खराब अंडें खाना से बच सकेंगे।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला सिर्फ एक आदेश नहीं है, बल्कि उपभोक्ता सुरक्षा की मजबूत कड़ी है। जल्द ही इस नियम का पूरे राज्य में सख्ती से पालन कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला राज्य में खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment