केंद्र सरकार ने उत्तराखंड समेत 6 राज्यों के राज्यपाल बदले, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को मिला उत्तराखंड का दायित्व

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड समेत 6 राज्यों के राज्यपाल बदले, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को मिला उत्तराखंड का दायित्व

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस फैसले के बाद उत्तराखंड सहित केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक और सिक्किम में राज्यपाल पद पर नए चेहरे नजर आएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की जगह लेंगे। लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के बाद अब संवैधानिक पद पर उनकी नई पारी शुरू होने जा रही है। डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पेशे से चिकित्सक और कृषक हैं।

राजनीति से लेकर प्रशासन तक का लंबा अनुभव रखने वाले डॉ. बिसेन की नियुक्ति को संगठनात्मक और क्षेत्रीय संतुलन का कदम माना जा रहा है। अब उत्तराखंड राजभवन में उनकी भूमिका और कार्यशैली पर सभी की नजर रहेगी।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment