लालकुआं। उत्तराखंड की राजनीति में हाॅट सीट मानी जाने वाली लालकुआं विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी में वर्तमान विधायक समेत टिकट के कई दावेदार सामने आ रहे हैं, जिससे पार्टी के अंदर ही प्रतिस्पर्धा रोचक हो गई है।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के युवा चेहरा दीपेंद्र कोश्यारी तेजी से चर्चा में उभर रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, जमीनी पकड़ और युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता उन्हें अन्य दिग्गज दावेदारों के मुकाबले मजबूत बना रही है।
लालकुआं सीट पर वर्तमान विधायक समेत भाजपा के कई अनुभवी नेता भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार पार्टी युवा नेतृत्व को मौका देने के मूड में दिख रही है, जिससे समीकरण बदल सकते हैं।
युवा नेता दीपेंद्र कोश्यारी की खास बात यह है कि उन्होंने बीते वर्षों में युवाओं और नए मतदाताओं के बीच अपनी गहरी पैठ बनाई है और यह सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी अभियानों तक उनकी सक्रियता उन्हें अलग पहचान दिला रही है।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर किस रणनीति के तहत उम्मीदवार का चयन करती है, क्या पार्टी अनुभव को प्राथमिकता देगी या फिर युवा चेहरे पर दांव खेलेगी।
लालकुआं विधानसभा सीट पर भाजपा के अंदर चल रही यह प्रतिस्पर्धा न सिर्फ पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि आने वाला 2027 का चुनाव दिलचस्प और मुकाबले से भरा हो सकता है।
लालकुआं विधानसभा सीट पर भाजपा में कई दावेदार, क्या युवा दीपेंद्र कोश्यारी की सक्रियता दिग्गजों पर पड़ेगी भारी ?
रिपोर्ट: ऐजाज जर्नलिस्ट