लालकुआं: मदरसन कंपनी श्रमिक अनशन खत्म कर काम पर लौटे, श्रमिकों को भड़काने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

लालकुआं: मदरसन कंपनी श्रमिक अनशन खत्म कर काम पर लौटे, श्रमिकों को भड़काने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

लालकुआं। लालकुआं क्षेत्र के मोटाहल्दू में स्थित मदरसन कंपनी में चल रहा श्रमिकों और प्रबंधन के बीच लंबा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया। जिला प्रशासन, श्रम विभाग और नैनीताल पुलिस की संयुक्त मध्यस्थता से मंगलवार को समाधान निकल आया और श्रमिकों ने अपना अनशन खत्म कर काम पर लौटने का फैसला किया।

लगातार कई दौर की बातचीत के बाद प्रशासन, प्रबंधन और श्रमिकों के बीच सहमति बनी। कुल 14 मांगों में से 12 मांगें तुरंत मान ली गईं हैं। बाकी 2 मांगों पर शासन स्तर पर सकारात्मक आश्वासन मिला है। जिसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। इसके बाद सभी श्रमिकों ने फैक्ट्री में वापसी कर ली और काम जल्द पूरी तरह शुरू होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने श्रमिकों के संयम और अनुशासन की सराहना की। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने शांति बनाए रखी और कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा श्रमिकों की जायज मांगों के समाधान के लिए हम हमेशा साथ हैं।

वहीं श्रमिक आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले बाहरी तत्वों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा की साजिश नाकाम किया गया साथ ही 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमें पुलिस कार्य में बाधा और मजदूरों को भड़काने के आरोप है। पुलिस प्रशासन ने कहा औद्योगिक क्षेत्रों में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment