बड़ी खबर: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही उपभोक्ताओं को लगा जोर का झटका, गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि

बड़ी खबर: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही उपभोक्ताओं को लगा जोर का झटका, गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि

19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब 993 रुपये की बढ़ोत्तरी, नए दाम आज से लागू

रिपोर्ट: ऐजाज जर्नलिस्ट

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 खत्म होते ही देश की जनता को जोर का झटका लगा है। देश की तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार 1 मई 2026 को गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर दी है। जो आज से लागू हो गए हैं।

सरकारी ऑयल कंपनियों ने 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा बढ़ा दिए हैं। कंपनियों ने प्रति सिलेंडर करीब 993 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को यथावत रखा गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज से 19 किग्रा. वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। आज से यह सिलेंडर 3071 रुपये का मिलेगा, जो पहले 2078 रुपये का था। जबकि मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 3024 रुपये हो गए हैं। पहले इस सिलेंडर के दाम 2031 रुपये थे।

वहीं बताया जा रहा है कि तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार 1 मई 2026 से पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि की है। प्रति सिलेंडर करीब 261 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। अब मार्केट में 5 किग्रा. वाला सिलेंडर 549 रुपये के बजाए 810 रुपये में मिले करेगा।

साथ ही, आज 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए नए नियम लागू किए हैं। बता दें, डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसके तहत जब आपके घर सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी तो रजिटर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दिखाए बिना डिलीवरी नहीं की जाएगी। यह फैसला गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए किया गया है।

वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी के बाद मार्केट का गणित बिगड़ने की पूरी संभावना है। मंहगाई की मार झेल रहे लोगों के सामने एक और बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस अचानक बढ़ोतरी से खास तौर पर फूड इंडस्ट्री और छोटे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई हैं।

रेस्टोरेंट, ढाबे से जुड़े लोगों को अब अपने खर्चों को मैनेज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर ग्राहकों पर भी पड़ने की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी घरेलू गैस में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे आम घरेलू उपभोक्ताओं को इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं झेलना पड़ेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से बाजार में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर असर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में होटल और रेस्टोरेंट अपने मेन्यू के दाम बढ़ा सकते हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment