युवा दीपेंद्र कोश्यारी की लालकुआं विधान सभा क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता, 2027 चुनाव से पहले भाजपा में टिकट को लेकर बदलाव के संकेत ?

युवा दीपेंद्र कोश्यारी की लालकुआं विधान सभा क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता, 2027 चुनाव से पहले भाजपा में टिकट को लेकर बदलाव के संकेत ?

लालकुआं। उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। ऐसे में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी की क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में है।

लालकुआं विधान सभा क्षेत्र के मोटाहल्दू स्थित भाजपा युवा नेता दीपेंद्र कोश्यारी का आवास इनदिनों सियासत का मुख्य केंद्र बनता दिखाई दे रहा है। जिसे सियासी जानकार लालकुआं की सियासत में बदलाव का संकेत बता रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीते दिन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटना, 2027 से पहले बदलते सियासी समीकरणों का संकेत माना जा रहा है। ऐसे में बदलते समीकरणों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले एक सवाल सियासी गलियारों में तेजी से उठ रहा है, क्या इस बार भाजपा किसी नए चेहरे को लेकर चुनाव में उतरेगी। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी पार्टी के सक्रिय युवा नेताओं में गिने जाते हैं। कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता, युवाओं से संपर्क और क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक मौजूदगी के चलते उनके नाम को संभावित दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं युवा नेता दीपेंद्र कश्यारी के मोटाहल्दू आवास में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही लगातार चर्चाओं में है। उनके समर्थकों के मुताबिक, लालकुआं को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो जनता के बीच रहे और समस्याओं को मजबूती से उठाए तथा विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की क्षमता रखता हो।

बताया जा रहा है कि भाजपा 2027 में ऐसे चेहरे पर दांव लगाएगी जो संगठन के प्रति वफादारी, जनता के बीच सक्रियता और साफ-सुथरी राजनीतिक छवि के सहारे लालकुआं विधान सभा में भाजपा को लगातार तीसरी बार विजय दिला सके।

वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की इस कार्यक्रम में मौजूदगी और कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने के आह्वान ने क्षेत्र के सियासी तापमान को और बढ़ा दिया है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment