ऊधमसिंह नगर: भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के कथित बयान के विरोध में किच्छा में मुस्लिम समाज का जोरदार प्रदर्शन, विधायक का पुतला फूंका

ऊधमसिंह नगर: भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के कथित बयान के विरोध में किच्छा में मुस्लिम समाज का जोरदार प्रदर्शन, विधायक का पुतला फूंका

किच्छा। ऊधमसिंह जनपद मुख्यालय रुद्रपुर से भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। किच्छा में शनिवार देर शाम को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर के डीडी चौक पर भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विधायक शिव अरोड़ा ने मुस्लिम समुदाय के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। उनका कहना है कि इस तरह की भाषा से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और सामाजिक सौहार्द पर भी असर पड़ सकता है।

विरोध प्रदर्शन और पुतला फूंकने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग किच्छा कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवाल को तहरीर सौंपकर विधायक शिव अरोड़ा के कथित बयान की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में अब मुस्लिम समुदाय की नजरें इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

कार्यक्रम में एन. यू. खान, परवेज कुरैशी, शाहनवाज मलिक समेत मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग मौजूद रहे।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment