पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी के लिए भावभीनी विदाई

पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी के लिए भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस परिवार ने अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी के लिए भावभीनी विदाई दी। जनपद टिहरी में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरण होने पर आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए आगामी दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अमित कुमार सैनी के कार्य के प्रति समर्पण, बेहतर कार्यकुशलता और पुलिस विभाग में निभाई गई जिम्मेदारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने जनपद में अपनी तैनाती के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। एसएसपी ने उनकी नई तैनाती और आगामी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अमित कुमार सैनी 3 अक्टूबर 2025 से 18 सितंबर 2026 तक नैनीताल जनपद में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी रामनगर और सीओ ऑपरेशंस का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। अपने कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में जिम्मेदारी निभाई।

विदाई समारोह में माहौल उस समय भावुक हो गया, जब साथी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अमित कुमार सैनी के साथ बिताए कार्यकाल को याद किया। पुलिस परिवार की ओर से उन्हें सम्मान और शुभकामनाओं के साथ नई जिम्मेदारी के लिए विदा किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआँ विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नैनीताल अंजना नेगी, सीएफओ गौरव किरार सहित नैनीताल पुलिस के विभिन्न अधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment