आईटीबीपी ने लालकुआं रेलवे स्टेशन पर “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत की साफ-सफाई चलाया

आईटीबीपी ने लालकुआं रेलवे स्टेशन पर “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत की साफ-सफाई चलाया

लालकुआं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की हल्दूचौड़ स्थित 34वीं वाहिनी के जवानों ने “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के तहत लालकुआं रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।

इस स्वच्छता अभियान के दौरान 34वीं वाहिनी के जवानों और आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही स्वच्छता अभियान के दौरान एकत्रित कचरे को निर्धारित स्थान पर एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर उप कमांडेंट संजीव कुमार ने बताया कि आईटीबीपी की 34वीं वाहिनी के द्वारा लालकुआं एवं आसपास के क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा-2026” के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लालकुआं रेलवे स्टेशन समेत आसपास के क्षेत्र में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखें एवं कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि बीमारियों से बचाव हो और लोग स्वस्थ जीवन जी सकें।

आईटीबीपी द्वारा चलाए गए इस वृहद स्वच्छता अभियान में 34वीं वाहिनी के कई अधिकारी और जवानों समेत आरपीएफ के जवान शामिल रहे।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment