
आईटीबीपी की 34वीं वाहिनी में रक्तदान शिविर का आयोजन, जवानों ने किया रक्तदान
संपादक : ऐजाज जर्नलिस्ट
लालकुआं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की लालकुआं क्षेत्र के हल्दूचौड़ में स्थित 34वीं वाहिनी के चिकित्सालय में सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में आईटीबीपी के जवानों के साथ ही अधिकारियों द्वारा रक्तदान कर जवानों को प्रेरित किया गया।
इस दौरान 34वीं वाहिनी के उप कमांडेंट संजीव कुमार ने कहा कि हमारा बल न केवल राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि समाज के प्रति अपने मानवीय दायित्वों को भी समझता है। उन्होंने कहा स्वस्थ जवानों द्वारा रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है जो किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचा सकती है।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर आईटीबीपी जवानों द्वारा रक्तदान कर महादान किया जाता रहा है। साथ ही आईटीबीपी ऐसे आयोजनों के माध्यम से आम लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण संदेश देने का काम करती है।
इस अवसर पर आईटीबीपी 34वीं वाहिनी उप कमांडेंट संजीव कुमार, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. आईरिश मैथ्यू, सहायक सेनानी मनमोहन सिंह, निरीक्षक दुर्वेश यादव, मंदरूप, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह, स्टाफ नर्स एवं सुशीला तिवारी अस्पताल के स्टाफ समेत दर्जनों हिमवीर जवान मौजूद रहे।









