रुद्रपुर में नमाज पढ़ रहे अधेड़ व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, अटरिया मंदिर मेला प्रबंधक की गुंडई-वीडियो वायरल

रुद्रपुर : नमाज पढ़ रहे अधेड़ व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, अटरिया मंदिर मेला प्रबंधक की गुंडई-वीडियो वायरल

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। एक वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें खुले स्थान पर नमाज अदा कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति के साथ मारपीट होते हुए दिखाई दे रही है। आरोप है कि अटरिया मंदिर मेले से जुड़े एक प्रबंधक अरविंद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर नमाज अदा कर रहे अधेड़ व्यक्ति के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

बताया जा रहा है कि रेशमबाड़ी निवासी शाहिद पुत्र मोहम्मद जान मंदिर के समीप निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का काम कर रहा है। रमजान के दौरान वह काम के बीच मंदिर परिसर के बाहर एक स्थान पर नमाज अदा कर रहा था। इसी दौरान अरविंद शर्मा नामक व्यक्ति ने उससे मारपीट और गाली-गलौज की। इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में नमाज पढ़ रहे शाहिद के पास भगवा वस्त्र पहने अरविंद शर्मा नाम का आता है और फिर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।

घटना के बाद पीड़ित शाहिद अपने समुदाय के लोगों के साथ सिडकुल चौकी पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

पंतनगर पुलिस ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित व्यक्ति को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

एसपी (क्राइम कंट्रोल) जितेंद्र चौधरी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो की पड़ताल की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment