
लालकुआँ पुलिस का नशे पर प्रहार, 300 नशीले इंजेक्शन के साथ नशा तस्कर दबोचा
रिपोर्ट : ऐजाज जर्नलिस्ट
लालकुआँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लालकुआँ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 300 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआँ अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआँ बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सुभाष नगर बैरियर के पास से मोहम्मद रफी पुत्र शकील अहमद निवासी वार्ड नं0 14 उजाला नगर बनभूलपुरा, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से एविल (Avil) इंजेक्शन 150 अदद और बुप्रेनॉर्फिन (Buprenorphine) इंजेक्शन आईपी (IP) 150 अदद, कुल 300 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
इस संबंध में कोतवाली लालकुआँ में एफआईआर संख्या 38/26, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 82/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पूर्व में दर्ज है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह इंजेक्शन बहेड़ी फाटक बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। इसके आधार पर मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल गणेश गिरी, कांस्टेबल कुबेर राणा, कांस्टेबल संतोष बिष्ट (एसओजी), कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा (एसओजी) शामिल रहे।









