अत्यधिक बारिश का अलर्ट, जनपद नैनीताल में 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

अत्यधिक बारिश का अलर्ट, जनपद नैनीताल में 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

रिपोर्ट: ऐजाज जर्नलिस्ट, संपादक।

नैनीताल, 08 जुलाई 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जनपद में 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) को सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग के अनुसार जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने, तेज बहाव तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment