अज़ब-गज़ब: ₹20,000 चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दरोगा जी, वीडियो हुआ वायरल

अज़ब-गज़ब: ₹20,000 चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दरोगा जी, वीडियो हुआ वायरल

हमीरपुर में ट्रक के केबिन से 20 हजार रुपए चोरी करने के आरोप में एक दरोगा की ट्रक चालक ने सरेआम पिटाई कर दी। ड्राइवर ने हाईवे पर दरोगा का कॉलर पकड़ा और ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

ड्राइवर के मुताबिक, एनएच-34 पर घाटमपुर के पास दरोगा ने ट्रक चालक से लिफ्ट ली। सजेती थाना क्षेत्र के अलियापुर टोल प्लाजा के पास केबिन से 20 हजार रुपए निकालकर वह एक वैन में बैठकर फरार हो गया।

चालक ने पीछा करते हुए करीब 13 किलोमीटर दूर यमुना पुल के पास दरोगा को पकड़ लिया। इस दौरान हुई खींचतान में बर्दी के अंदर छिपाए गए नोट नीचे गिर गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर एसपी ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

इस मामले में ड्राइवर की तहरीर पर सजेती थाने में आरोपी दरोगा गिरीश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा हमीरपुर कोर्ट की सुरक्षा में तैनात है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment