उत्तराखंड में मौसम का डबल अलर्ट, भारी बारिश के कारण 10 जुलाई को नैनीताल समेत 8 जिलों में स्कूलों में अवकाश

उत्तराखंड में मौसम का डबल अलर्ट, भारी बारिश के कारण 10 जुलाई को नैनीताल समेत 8 जिलों में स्कूलों में अवकाश

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बंद होने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नैनीताल समेत कई जिलों के स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है। आदेश के अनुसार 10 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक का संचालन बंद रहेगा।

प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश और संभावित भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यह फैसला छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment