
उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल इमरान अली ने निभाया मानवता का धर्म, गंभीर मरीज के लिए रोजा तोड़ किया रक्तदान
देहरादून। पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त हेड कांस्टेबल इमरान अली को व्हटसअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी, जो जॉली ग्रान्ट हास्पिटल में गंभीर स्थिती में उपचाराधीन है, को उपचार हेतु रक्त की आवश्यकता है। वर्तमान में चल रहे रमजान के पवित्र महिने में हेड कांस्टेबल द्वारा रोजा रखा हुआ था।
सूचना प्राप्ती पर हेड कांस्टेबल द्वारा तत्काल जॉली ग्रान्ट अस्पताल पहुंचकर अपना रोजा तोड़कर उपचाराधीन महिला को रक्तदान कर उनकी सहायता की गई। अपना रोजा तोड़कर उपचाराधीन महिला की सहायता करने पर महिला के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।









