नैनीताल में दिल दहला देने वाला हादसा, 100 फीट खाई में गिरने से कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत

नैनीताल में दिल दहला देने वाला हादसा, 100 फीट खाई में गिरने से कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत

नैनीताल। नैनीताल में भवाली-सेनिटोरियम मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और राहत-बचाव टीम को सूचना दी। पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में कुल छह लोग सवार थे।

इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल ने बताया कि इस हादसे में खटीमा निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई। मृतकों में भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष, सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष, वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष, रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष और वाहन चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा उम्र 34 वर्ष निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment