उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में पीस पार्टी का बढ़ता जनाधार, हल्द्वानी व लालकुआं और किच्छा एवं बाजपुर समेत 15 विधानसभा सीटों पर ताल ठोकने को तैयार

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में पीस पार्टी का बढ़ता जनाधार, हल्द्वानी व लालकुआं और किच्छा एवं बाजपुर समेत 15 विधानसभा सीटों पर ताल ठोकने को तैयार

रिपोर्ट: विशेष संवाददाता

पीस पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक मुख्तार अहमद ने दावा किया है कि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और कार्यकर्ताओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

पीस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अहमद ने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके अनुसार, पीस पार्टी प्रदेश की हल्दानी, लालकुआं, किच्छा और बाजपुर समेत 15 विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए संभावित प्रत्याशियों का चयन, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा जनसंपर्क अभियान को गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। उनका दावा है कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में पार्टी को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी की नीतियों से जुड़ रहे हैं।

मुख्तार अहमद ने कहा कि पीस पार्टी प्रदेश में स्वच्छ, पारदर्शी और जनहित आधारित राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में जनता के सामने होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान भी किया।

News 24 Uk Up
Author: News 24 Uk Up

Leave a Comment